अन्य

यूएई में प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक लापता

jantaserishta.com
13 Nov 2024 8:00 AM IST
यूएई में प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक लापता
x
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्वी तट पर स्थित अमीरात फुजैराह के हवाई क्षेत्र में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। यह जानकारी यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (जीसीएए) ने दी है।
समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, विमान में एक प्रशिक्षक पायलट और एक विदेशी प्रशिक्षु पायलट सवार था। यह विमान उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद रडार से संपर्क खो बैठा। जीसीएए के अनुसार, प्रशिक्षक पायलट का शव फुजैराह तट पर बरामद किया गया, जबकि खोज और बचाव दल प्रशिक्षु पायलट और विमान के मलबे का पता लगाने का काम जारी रखे हुए हैं। जीसीएए ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story