अन्य

रीवा में मुरुम में जिंदा दफनाने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश

jantaserishta.com
22 July 2024 8:44 AM IST
रीवा में मुरुम में जिंदा दफनाने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश
x
रीवा/भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, वहीं दो की तलाश जारी है।
जिले के हिनौता कोठार में जमीन विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें कुछ लोग दो महिलाओं को डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फरियादी आशा पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनका ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन में रास्ता निकालने को लेकर विवाद है।
शनिवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए। आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा (एमपी 17 एचएच 3942) के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी। हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी, तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगीं। इसी बीच हाइवा चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगीं, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद है। इस प्रकरण में पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। आरोपी विपिन पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जयदीप प्रसाद ने बताया कि शनिवार को रीवा जिले के मनगवां थाने के ग्राम हिनौता कोठार में एक पारिवारिक जमीन विवाद में दो महिलाओं आशा पांडे और ममता पांडे पर मुरुम गिरी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डंपर जब्त किया है। एक आरोपी विपिन पांडे पुलिस गिरफ्त में है। अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story