अन्य

यशश्री शिंदे हत्याकांड पर भाजपा विधायक नितीश राणा बोले, मुद्दा सिर्फ दाऊद तक ही नहीं रुकेगा

jantaserishta.com
31 July 2024 8:22 AM IST
यशश्री शिंदे हत्याकांड पर भाजपा विधायक नितीश राणा बोले, मुद्दा सिर्फ दाऊद तक ही नहीं रुकेगा
x
मुंबई: यशश्री शिंदे हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितीश राणा ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ दाऊद तक ही नहीं रुकेगा। हमारे पास सभी के नाम हैं, और जब तक हम उन्हें खत्म नहीं कर देते, हम शांत नहीं बैठेंगे।
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि हम धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग कर रहे हैं। महिला सुरक्षा के लिए कठोर कानून बना रहे हैं। हिंदू समाज को जागरूक होकर अपने को और सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या बोलता है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का हमारे देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान है। इसके लिए वे लैंड जिहाद और लव जिहाद कर रहे हैं। धारावी में हमारे हिंदू कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। जो कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई, वह हमारी सरकार में हो रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले नवी मुंबई में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 20 वर्षीय यशश्री शिंदे का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि 2019 में यशश्री के पिता ने आरोपी के खिलाफ बेटी को परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी, इसका बदला लेने के लिए उसने हत्या कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story