अन्य
'आईसी 814' में विजय वर्मा की भूमिका पर जयदीप ने कहा, 'पूरी फिल्म में एक ही सीट पर बैठना आसान नहीं'
jantaserishta.com
17 Oct 2024 8:24 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता विजय वर्मा और जयदीप अहलावत एक-दूसरे को एफटीआईआई में अपने शुरुआती दिनों से ही जानते हैं। वह हमेशा ही एक-दूसरे के काम की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है।
विजय ने बताया कि जयदीप ने हमेशा उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा, "वह मेरी हर फिल्म की स्क्रीनिंग और प्रीमियर का हिस्सा रहे हैं। सालों के अनुभवों और आपसी सम्मान पर टिकी उनकी दोस्ती उन दोनों की बातों से ही झलकती है।
विजय के उनके पसंदीदा अभिनय के बारे में पूछे जाने पर जयदीप ने विजय वर्मा के कई किरदारों की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा, ''मुझे 'गली बॉय' और 'दहाड़' का हर एक फ्रेम पसंद आया। लेकिन 'आईसी 814' में मुझे एहसास हुआ कि इसे निभाना बहुत मुश्किल है, आप जानते हैं क्यों क्योंकि पूरी फिल्म में आप एक सीट पर बैठे रहते हैं, उस काम को संभालना आसान नहीं होता है कि आप कुर्सी पर बैठे हैं और 6-7 एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं और मुझे इसे देखते समय एहसास नहीं हुआ, मगर उस किरदार को निभाना आसान नहीं है।''
विजय और जयदीप के बीच की दोस्ती न केवल उनकी बातचीत में बल्कि जिस तरह से वे इंडस्ट्री में एक-दूसरे का समर्थन करते हुए नजर आते है उससे भी साफ झलकती है।
इन दोनों की दोस्ती यह दिखाती है कि सच्चे संबंध स्क्रीन से परे भी बने रहते हैं।
विजय वर्मा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उल जलूल इश्क’ और ‘मटका किंग’ में नजर आएंगे।
वहीं इस बीच जयदीप प्राइम वीडियो इंडिया के क्राइम शो ‘पाताल लोक सीजन 2’ के सीक्वल में नजर आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





