अन्य

पहलगाम आतंकी हमले पर पूर्व सेना प्रमुख बोले, 'जहां दुश्मन को सबसे ज्यादा नुकसान हो, वहीं करना चाहिए जवाबी हमला'

jantaserishta.com
24 April 2025 8:35 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले पर पूर्व सेना प्रमुख बोले, जहां दुश्मन को सबसे ज्यादा नुकसान हो, वहीं करना चाहिए जवाबी हमला
x
कोलकाता: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है, वहीं कई घायल हैं। इस कायराना हमले के बाद पूरे देश में रोष देखने को मिल रहा है। रिटायर्ड भारतीय सेना प्रमुख जनरल शंकर रॉय ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए इस हमले का जवाब देने की बात कही।
रिटायर्ड भारतीय सेना प्रमुख जनरल शंकर रॉय ने कहा, "इस कायराना हमले का जवाब देना चाहिए, लेकिन जहां पर सबसे ज्यादा नुकसान हो, वहां पर उन्हें जवाब देना चाहिए। कश्मीर हमारा इलाका है, जहां पर हमला हुआ है।"
पर्यटकों को निशाना बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "पर्यटक सबसे सॉफ्ट टारगेट होते हैं। मेरा ख्याल है कि आतंकी पाकिस्तान से आए हुए थे, अब बाहर की दुनिया को ऐसा बताने की कोशिश हो रही है कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। हमें जवाबी हमला जरूर करना चाहिए।"
अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद भी पाकिस्तान की तरफ से हो रही लगातार घुसपैठ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हमें जवाबी हमला करना चाहिए। जैसे पाकिस्तान हमारे साथ करता है, वैसे ही हमें भी करना चाहिए। हमें उनके सैन्य दस्तों पर हमला करना चाहिए। हम उनकी तरह पर्यटकों को निशाना नहीं बनाएंगे। हम महिलाओं और बच्चों पर भी हमला नहीं करेंगे।"
उन्होंने कहा, "भारत को बदला लेना चाहिए। बदला भी सोच-समझ कर लेना है, जिससे अधिकतम नुकसान पहुंचाया जाए। हमारे सीनियर अधिकारी इसकी योजना बनाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद दुनिया भर में चौतरफा निंदा हो रही है। हमला मंगलवार को बैसरन घाटी में हुआ, आतंकवादियों ने आसपास के जंगलों से निकलकर लोगों पर (अधिकांश पर्यटक) अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।
सुरक्षा बलों ने बुधवार को कुछ संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी किए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, इस हमले में तीन आतंकवादियों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा के तौर पर की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story