अन्य
राजस्थान दिवस पर गुजरात के सूरत में 11,000 हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में किया घूमर नृत्य
jantaserishta.com
31 March 2025 8:03 AM IST

x
सूरत: राजस्थान स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को गुजरात के सूरत के गोडादरा इलाके के मरुधर मैदान में राजस्थान समाज की महिलाओं ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जब 11,000 से अधिक महिलाओं ने एक साथ राजस्थान का पारंपरिक नृत्य 'घूमर' किया।
राजस्थान दिवस के मौके पर 30 मार्च को सभी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार कर राजस्थान का प्रसिद्ध घूमर नृत्य किया। आयोजकों की मानें तो जयपुर में 5,100 महिलाओं ने एक साथ घूमर नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सूरत में एक साथ 11,000 महिलाओं ने घूमर कर तोड़ दिया है।
घूमर करने वाली महिलाओं की मानें तो घूमर राजस्थान की शान और सम्मान का प्रतीक है। घूमर की धुन सुनते ही पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। नवरात्र के पहले दिन आयोजित इस कार्यक्रम में मां अंबे की आरती भी हुई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अतुल मोहता ने कहा, "30 मार्च को राजस्थान का स्थापना दिवस है। इसी के साथ चैत्र नवरात्र के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई। नवरात्र की शुरुआत को लेकर सूरत में हमने माता जी की महाआरती का आयोजन रखा। वहीं, राजस्थान दिवस के मौके पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 11,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। जयपुर में 5,100 महिलाओं के एक साथ घूमर नृत्य करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था, जो आज टूट गया। 11,000 महिलाओं ने एक साथ घूमर नृत्य किया। सभी महिलाएं राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में थीं।"
एक अन्य महिला चंचल ने बताया, "घूमर राजस्थान की संस्कृति है, जिसे सभी ने यहां पर किया। जैसे ही घूमर की धुन बजती है, हमारे पैर अपने-आप थिरकने लगते हैं।"
राजस्थान दिवस के मौके पर पूरे गुजरात में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी राजस्थान की पारंपरिक पोशाक पहने नजर आए। वहीं, इससे एक दिन पहले राजस्थान के सरकारी स्कूलों में भी रंगारंग कार्यक्रम कराए गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





