अन्य
पहलगाम हमले पर दिग्विजय सिंह बोले, 'सुरक्षा में ढील कहां हुई, एलजी और केंद्रीय गृहमंत्री कराएं जांच'
jantaserishta.com
24 April 2025 8:24 AM IST

x
भोपाल: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष देखने को मिल रहा है। राज्यसभा सांसद एवं दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को हमले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सुरक्षा में ढील की जांच की भी अपील की।
पहलगाम आतंकी हमले पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह बहुत ही गंभीर घटना है। आतंकी हमला उस स्थान पर हुआ है, जहां पर पर्यटक आम तौर पर जाते हैं। वहां पर सुरक्षा का क्या इंतजाम था, इसे मैं नहीं जानता। मैं सरकार से यह कहना चाहूंगा कि इसे गंभीरता से लेते हुए आगे कोई ऐसी घटना नहीं हो, इस चीज की कोशिश करनी चाहिए और जिसने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हम कहना चाहते हैं कि वो इसकी जांच कराएं कि सुरक्षा में ढील कहां पर हुई।"
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की देशभर में चौतरफा निंदा हो रही है। देश के साथ-साथ विदेशी नेताओं की भी इस हमले पर प्रतिक्रिया आ रही हैं। मंगलवार को बैसरन घाटी में हुआ, आतंकवादियों ने आसपास के जंगलों से निकलकर लोगों पर (अधिकांश पर्यटक) अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत अन्य घायल हुए।
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके हमले की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या की खबर भयावह है। यह नृशंस हमला मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस मुश्किल वक्त में कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं उनके साथ हैं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार को जम्मू-कश्मीर में ठोस कदम उठाकर, वहां लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। अब बयानों से काम नहीं चलेगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





