अन्य

सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- परंपरा खत्म कर रही सरकार

jantaserishta.com
6 Aug 2024 4:47 PM IST
सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- परंपरा खत्म कर रही सरकार
x
नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हालात बिगड़ने को लेकर भारत में भी बैठकों का दौर जारी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें बांग्लादेश के ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी गई।
इस सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी को नहीं बुलाया गया। इस पर आप नेताओं ने आपत्ति जताई है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “सर्वदलीय बैठक में सभी दलों को बुलाए जाने की परंपरा संवैधानिक है। इसमें अपनी व्यक्तिगत राय नहीं दे सकते।”
सौरभ भारद्वाज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री ये बात भूल गए हैं कि सर्वदलीय बैठक की परंपराएं संवैधानिक हैं। आप किस दल को पसंद करते हैं, किस दल को आप पसंद नहीं करते, उसका कोई महत्व नहीं है। अगर कोई राष्ट्रीय दल है और उसके 13 सांसद संसद में है तो आपको उसे बुलाना चाहिए। मगर वह मर्यादा को खत्म करना चाहते हैं तो कोई कुछ नहीं बोल सकता।”
सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार की बांग्लादेश के हालात पर पैनी नजर बनी हुई है। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के हालातों को लेकर राज्यसभा में बयान दिया।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारी ढाका में इकट्ठा हुए और इसके बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने का फैसला किया। बहुत ही कम समय में, उन्होंने भारत आने के लिए मंजूरी मांगी। हमें उसी समय बांग्लादेश के अधिकारियों से उड़ान की मंजूरी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ। वह कल शाम दिल्ली पहुंचीं। हम अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में हैं। वहां 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 9000 छात्र हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story