अन्य

अवॉर्ड्स के लिए लॉबिंग पर मनोज बाजपेयी ने कहा, यह मेरे सिद्धांतों के खिलाफ

jantaserishta.com
23 Aug 2024 5:14 PM IST
अवॉर्ड्स के लिए लॉबिंग पर मनोज बाजपेयी ने कहा, यह मेरे सिद्धांतों के खिलाफ
x
मुंबई: समानांतर सिनेमा के प्रतीक मनोज बाजपेयी ने हाल ही में फिल्‍म 'गुलमोहर' में अपने अभिनय के लिए चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना कोई आसान काम नहीं है, मगर अभिनेता ने इसे मुमकिन कर दिखाया।
चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करने वाले अभिनेता ने कहा, ''फिल्म बिरादरी के सदस्य पुरस्कारों के लिए जोरदार लॉबिंग करते हैं। मैं अपना काम करने में विश्वास करता हूं और पुरस्कार का फैसला भाग्य पर छोड़ देता हूं।''
आईएएनएस से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि पुरस्कारों के लिए लॉबिंग करना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है।
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, ''जब भी मुझे कोई पुरस्कार मिलता है तो मुझे बेहद खुशी महसूस होती है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होती है, खास कर ऐसे समय में जब हर कोई पुरस्कार के लिए लॉबिंग करता है।''
सिनेमा में 3 दशक पूरे करने वाले अभिनेता पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं।
पुरस्कारों के लिए लॉबिंग पर बात करते हुए मनोज ने कहा, ''मेरे घर में रखे किसी भी पुरस्कार के लिए लॉबिंग नहीं की गई है या मेरी तरफ से कभी इसकी सिफारिश नहीं की गई। यह पूरी तरह से मेरे सिद्धांतों के खिलाफ है। मैंने हमेशा कहा है कि अगर मैं पुरस्कारों के लिए लॉबिंग करता हूं, तो मैं अपने घर में हर दिन उन पुरस्कारों को कैसे देख सकता हूं।''
डिज्नी+ हॉटस्टार की फिल्म 'गुलमोहर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना मनोज के लिए कई कारणों से बड़ी बात है।
उन्होंने कहा, ''एक अभिनेता के तौर पर मुझे शर्मिला टैगोर के साथ गुलमोहर का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। किसी समूह के काम का हिस्सा होने के लिए पहचाने जाने और सम्मानित होने की बात बहुत बड़ी है। भारत के विभिन्न फिल्म उद्योगों से बहुत सारे बेहतरीन प्रदर्शन हुए हैं।''
उन्होंने कहा, ''नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन उन लोगों को दिया जाता है जिनके बारे में जूरी को लगता है कि उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे कई साल पहले 'पिंजर' के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला था और 20 साल बाद गुलमोहर के लिए यह अवॉर्ड मिलने पर मैं बता नहीं सकता कि इस समय मुझे कैसा महसूस हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story