अन्य

चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर हरीश रावत बोले - 'यह राष्ट्रीय एकता दिखाने का समय'

jantaserishta.com
4 May 2025 8:37 AM IST
चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर हरीश रावत बोले - यह राष्ट्रीय एकता दिखाने का समय
x
देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इस मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए भाजपा के आरोपों का करारा जवाब दिया। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी और भारत द्वारा पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले बयान पर रावत ने कहा, "हमारे नेतृत्व ने साफ कहा है कि यह समय पुरानी बातें उठाने का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता दिखाने का है। कांग्रेस आतंकवाद को कुचलने और पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। कभी-कभी अनजाने में पुरानी बातें निकल जाती हैं, लेकिन कांग्रेस का आधिकारिक रुख राष्ट्रीय एकता और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई का है।"
भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात पर प्रतिबंध के फैसले पर रावत ने कहा, "हमने सरकार से कहा है कि हम उनके साथ हैं। ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आतंकवादी नेटवर्क तबाह हो और पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार हो। आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए हर जरूरी कदम का समर्थन किया जाएगा।"
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सेना का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया, जिसका रावत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "संबित पात्रा सत्ताधारी दल के प्रवक्ता हैं, उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। जब पूरा देश एकजुट है, तो क्या वे विश्व को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम बंटे हुए हैं?
भाजपा के 'कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को पाकिस्तान वर्किंग कमेटी (पीडब्ल्यूसी)' कहने पर हरीश रावत ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "आरोप लगाने से पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके। आजादी के समय से कांग्रेस ने देश को एकजुट किया और आजादी दिलाई। भाजपा का उस समय क्या रोल था?"
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि रुकने पर हमले की बात कही, पर रावत ने कहा, "वे 1965 और 1971 के युद्ध भूल गए। इतिहास में उनका क्या हाल हुआ, वही फिर होगा। पाकिस्तान की ऐसी धमकियां केवल खोखला हैं।
पाकिस्तानी पीएम के यूट्यूब चैनल सहित 16 चैनलों पर भारत में प्रतिबंध के फैसले पर हरीश रावत ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका स्वागत करते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story