अन्य

ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाई को किया भंग

jantaserishta.com
22 Jun 2024 1:44 PM IST
ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाई को किया भंग
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने एक पत्र जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमांचल (प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा, ब्लॉक) की मुख्य इकाई के साथ सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी का फोकस आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है।
बताया जा रहा है कि अब नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा। ज्ञात हो कि अभी हाल में लोकसभा चुनाव में सुभासपा ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा और वह भी हार गई।
घोसी लोकसभा सीट से राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने चुनाव लड़ा लेकिन सपा के राजीव राय ने उन्हें हरा दिया। उसके बाद पार्टी ने हार की समीक्षा शुरू की है। उसी क्रम में पार्टी की सभी इकाई को भंग करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश से लेकर जिला और विधानसभा तक की सभी कार्यकारिणी भंग करने के बाद नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story