अन्य

मिजोरम के आइजोल में सीपीए इंडिया क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन का ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

jantaserishta.com
26 Sept 2024 5:23 PM IST
मिजोरम के आइजोल में सीपीए इंडिया क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन का ओम बिरला करेंगे उद्घाटन
x
आइजोल/नई दिल्ली: सीपीए इंडिया क्षेत्र, जोन-III का 21 वां वार्षिक सम्मेलन इस बार मिजोरम की राजधानी आइजोल में होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण वार्षिक सम्मेलन का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। ओम बिरला इस मौके पर मिजोरम विधानसभा के ग्रंथालय में अभिलेखागार प्रकोष्ठ का भी उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन के पूर्ण सत्र में व्यापार और सहयोग के भारत-आसियान विजन में पूर्वोत्तर क्षेत्र को शामिल करना और क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की बेहतर रणनीतिक योजना तैयार करने और समन्वय के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का विलय उत्तर पूर्वी परिषद के साथ करना, जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है।
यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विदाई भाषण के साथ सम्पन्न होगा। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, नागालैंड विधान सभा के अध्यक्ष एवं सीपीए इंडिया क्षेत्र, जोन-III के अध्यक्ष शेरिंगेन लोंगकुमेर, मिजोरम विधान सभा के अध्यक्ष लालबियाकजामा और मिजोरम विधानसभा के उपाध्यक्ष लालफामकिमा भी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मिजोरम विधानसभा के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story