अन्य
ओडिशा सरकार का लक्ष्य हर जिले में उद्योग स्थापित करना : सीएम माझी
jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:24 AM IST

x
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा - मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव-2025' के अवसर पर 100 से अधिक प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बातचीत करते हुए सीएम माझी ने कहा, "हमारा लक्ष्य ओडिशा के हर जिले में उद्योग स्थापित करना है। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं। सरकार रेलवे, सड़क मार्ग और बंदरगाह क्षेत्र का विकास कर रही है। इसके लिए, मलकानगिरी जैसे सीमावर्ती जिलों में भी उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। इससे उन क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।"
इस्पात, हरित ऊर्जा, हरित अमोनिया, हरित हाइड्रोजन, आईटी और सीमेंट क्षेत्र की कंपनियों के सीईओ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में हिस्सा लिया।
सीएम ने यह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस विशाल आयोजन का उद्घाटन किया। वह व्यापार शिखर सम्मेलन को लेकर उत्साहित नजर आए। सीएम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी की नजर में ओडिशा एक ऐसा राज्य है जहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी सात महीने पुरानी सरकार ने राज्य में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। मंगलवार को उत्कर्ष ओडिशा कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन ने उद्यमियों को ओडिशा में और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
सीएम माझी ने कहा, "ओडिशा प्राकृतिक संसाधनों और खनिजों से समृद्ध है। इन संसाधनों के सही उपयोग से ओडिशा विकसित भारत का विकास इंजन बन जाएगा।"
इस अवसर पर ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को ओडिशा में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार उद्योग स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करेगी।
पीएम मोदी ने मंगलवार को ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 'उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' का उद्घाटन किया। दो दिवसीय सम्मेलन 28-29 जनवरी को भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





