अन्य

एनटीआर जूनियर ने चोट के बावजूद पूरी की 'देवरा: पार्ट 1’ की शूटिंग

jantaserishta.com
15 Aug 2024 8:56 AM IST
एनटीआर जूनियर ने चोट के बावजूद पूरी की देवरा: पार्ट 1’ की शूटिंग
x
मुंबई: एनटीआर जूनियर को जिम में कसरत करते समय बाईं कलाई में मामूली मोच आई है। हालांकि चोट के बावजूद अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' की शूटिंग पूरी कर ली है।
अभिनेता के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, "एनटीआर को कुछ दिन पहले जिम में कसरत करते समय बाईं कलाई में मामूली मोच आ गई थी।”
इसमें बताया गया है कि अभिनेता एहतियात के तौर पर प्लास्टर पहन रहे हैं।
बयान में कहा गया है, “एहतियात के तौर पर उनके हाथ को प्लास्टर से स्थिर कर दिया गया है। चोट के बावजूद एनटीआर ने कल रात ‘देवरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वे स्वस्थ हो रहे हैं। कुछ सप्ताह में कास्ट को हटा दिया जाएगा और वे जल्द ही काम पर वापस आ जाएंगे।”
अभिनेता ने मंगलवार की रात साझा किया कि उन्होंने 'देवरा: भाग 1' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से पर्दे के पीछे के कुछ पल भी शेयर किये हैं।
अपने सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा: "अभी-अभी 'देवरा पार्ट 1' के लिए अपना अंतिम शॉट पूरा किया है। यह कितना शानदार सफर रहा है। मुझे अपनी अविश्वसनीय टीम की याद आएगी।"
फिल्‍म 'देवरा: पार्ट 1' आगामी 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन कोराताला शिवा ने, और निर्माण युवासुधा आर्ट्स तथा एनटीआर आर्ट्स ने किया है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम ने प्रस्तुत किया है। एनटीआर जूनियर और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म को तटीय इलाकों में सेट की गई एक महाकाव्य एक्शन गाथा माना जा रहा है। यह फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी की पहली तेलुगु फिल्म है। हाल ही में दोनों सितारों पर फिल्माया गया इस फिल्‍म का गाना "धीरे धीरे" रिलीज किया गया था। इस गाने में जान्हवी और एनटीआर जूनियर को अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।
"धीरे धीरे" को शिल्पा राव ने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में गाया है, जबकि तमिल संस्करण दीप्ति सुरेश द्वारा गाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story