अन्य
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन
jantaserishta.com
15 July 2024 5:09 PM IST

x
जयपुर: भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी शासित राजस्थान में कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्यों ने प्रदर्शन कर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का पुतला फूंका।
सोमवार को अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा के पुतले का शव यात्रा निकाला और फूंका। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता महाविद्यालय के कैंपस में नारेबाजी की और सरकार द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिए जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनीस मारोठिया ने बताया कि "छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। दो-तीन सालों से छात्रनेता चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव शिक्षा का एक अभिन्न अंग है, लेकिन सरकार छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं कर रही है। इसको लेकर एनएसयूआई विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज इसी को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के पुतले की शव यात्रा निकाली गई और उनका पुतला फूंका गया।"
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अनीश मारोठिया, नवीन कोमल, लक्की जैन सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





