अन्य

अब मायावती को नकार रही है देश की जनता : अर्जुन सिंह

jantaserishta.com
22 Feb 2025 8:20 AM IST
अब मायावती को नकार रही है देश की जनता : अर्जुन सिंह
x
कोलकाता: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा की 'बी टीम' होने का आरोप लगाया। भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि मायावती एक बड़ी नेता हैं, लेकिन देश की जनता उन्हें नकार रही है।
अर्जुन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मायावती एक बड़ी नेता हैं। एक समय उन्होंने दलितों के लिए राजनीति की है। मुझे लगता है कि देश की जनता अब मायावती को नकार रही है। अब इस देश में राष्ट्रवाद, सनातन धर्म लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अंग्रेजों और मुस्लिम आक्रांताओं ने जाति के नाम पर बांटकर शासन किया था और कांग्रेस ने भी जाति के नाम पर शासन किया। आज सभी लोग फेल हो चुके हैं। सबसे बड़ा उदाहरण महाकुंभ है, जहां कोई जाति नहीं है, सिर्फ सनातनी ही दिखाई दे रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि देश में जब-जब जाति के नाम पर लोग बंटे हैं, तब-तब विदेशी आक्रांताओं ने यहां शासन किया है। इसलिए, देश पर भी खतरा मंडराया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने भारत की जनता को राष्ट्रवाद की ओर ले जाने का प्रयास किया है।"
भाजपा नेता ने संगम के पानी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जो लोग संगम और गंगा के पानी की निर्मलता या शुद्धता पर सवाल उठाते हैं, मुझे लगता है कि यह उनकी राजनीतिक समस्या है। मैंने खुद संगम में स्नान किया और उसका पानी पीया भी है। इतना ही नहीं, संगम के पानी को घर लेकर भी आया हूं और रोजाना उसे पीता हूं, मुझे तो कोई परेशानी नहीं है। शायद जिन लोगों को पता नहीं है, मैं उन्हें बता दूं कि पूरी दुनिया में लोग सिर्फ सरफेस वाटर को ही इस्तेमाल करते हैं। कुछ बेवकूफ होते हैं, जो हर चीज में राजनीति देखते हैं, लेकिन सीएम योगी ने कहा है कि गंगा का पानी हमेशा से निर्मल रहा है, जो पीने योग्य भी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story