अन्य

आरजी कर मामला: आरोपी संजय रॉय की अब अदालत में सिर्फ वर्चुअल पेशी

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:02 AM IST
आरजी कर मामला: आरोपी संजय रॉय की अब अदालत में सिर्फ वर्चुअल पेशी
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार 'एकमात्र मुख्य आरोपी' सिविक वालंटियर संजय रॉय की सोमवार से अदालत में सिर्फ वर्चुअल पेशी होगी।
मामले में फास्ट-ट्रैक और दैनिक आधार पर सुनवाई की प्रक्रिया 11 नवंबर को शुरू हुई थी। अब तक रॉय को विशेष अदालत में सशरीर पेश किया गया था। मामले के जानकार सूत्रों ने बताया कि रॉय को दक्षिण कोलकाता के प्रेसीडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम से सोमवार से ट्रायल प्रक्रिया के दौरान वर्चुअल मोड में विशेष अदालत के समक्ष पेश करने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुकदमे की प्रक्रिया के पहले दिन विशेष अदालत में रॉय की सशरीर उपस्थिति विवादों में घिर गई थी। सुनवाई के बाद अदालत से बाहर ले जाते समय रॉय ने विस्फोटक बयान देते हुए कहा था कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में रॉय ने दावा किया था कि कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने उसके खिलाफ साजिश रची थी। दूसरे दिन से पूरी व्यवस्था की गई कि अदालत परिसर में लाए जाने के दौरान रॉय को मीडियाकर्मियों से बात करने का मौका न मिले। उसे एक विशेष वाहन में अदालत से लाया और ले जाया गया, जिससे वह अदालत कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बातचीत न कर सके। जालीदार बॉर्डर वाली सामान्य जेल वैन की बजाय, उसे कोलकाता पुलिस के एक विशेष वाहन में अदालत परिसर में लाया गया, जिसकी खिड़कियां बंद होती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story