अन्य

हिमाचल में कांग्रेस के लिए जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं, लोगों को सिर्फ धोखा दिया : जयराम ठाकुर

jantaserishta.com
10 Dec 2024 8:11 AM IST
हिमाचल में कांग्रेस के लिए जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं, लोगों को सिर्फ धोखा दिया : जयराम ठाकुर
x
मंडी: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा जश्न मनाने की खबरों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन दो साल में ऐसा कुछ नहीं किया जिसका जश्न मनाया जाए।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हिमाचल प्रदेश सरकार का दो साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश में अभी तक सबसे ज्यादा निकम्मी सरकार यदि कोई रही तो वह यह सरकार है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हिमाचल प्रदेश नीलाम होने की कगार पर आ गया है। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को वादा किया गया था कि सरकार बनने पर हर साल पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी। कांग्रेस सरकार बनने के बाद यहां के युवाओं को एक भी नौकरी अभी तक नहीं दी गई है। प्रदेश में जनसरोकार के सारे काम ठप पड़े हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि वह जन विरोधी हिमाचल सरकार का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। 7 दिसंबर से हम जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारे इस विरोध प्रदर्शन में लोग बड़े ही जोश के साथ इसका हिस्सा बन रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यहां कांग्रेस सरकार चारों ओर फेल हुई है। वह लोग जश्न मना रहे हैं तो किस बात का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने राज्य में 10 गारंटी दी थीं, वे भी नहीं पूरी हुई हैं। कांग्रेस सरकार झूठी बातें करके राज्य के लोगों को गुमराह कर रही है, उसका पर्दाफाश करना बहुत जरूरी है। इसलिए भाजपा ने तय किया है कि जन आंदोलन के रूप में हम लोगों के बीच जाकर अपनी बात कहेंगे। हम इस निकम्मी सरकार को हटा कर ही दम लेंगे। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ लोगों को धोखा दिया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story