अन्य
होली पर उत्तर रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेन : हिमांशु शेखर उपाध्याय
jantaserishta.com
7 March 2025 8:25 AM IST

x
नई दिल्ली: होली पर यूपी-बिहार-झारखंड जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। नई दिल्ली-आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए उत्तर रेलवे 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। होली पर उत्तर रेलवे की तैयारियों को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय से बात की।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान हिमांशु शेखर ने बताया कि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है।
होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें कई ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देखने को मिलता है कि त्योहार के सीजन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों से अधिकतर संख्या में लोग यूपी-बिहार-झारखंड-असम की ओर जाते हैं। इनकी संख्या अन्य की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसलिए इन क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक चलाई जाएगी।
उत्तर रेलवे अपनी ओर आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें भी संचालित करेगा। हमारा मकसद है कि होली के त्योहार पर जो लोग अपने घर जा रहे हैं, वे दोबारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र पर लौट सकें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





