अन्य
नोरा फतेही दीपिका पादुकोण के गाने में बनीं 'दीवानी', देसी अवतार में वायरल हुआ video
Shubhra Nandy
7 Aug 2021 8:32 AM IST

x
नोरा फतेही अपने कमाल के डांस के लिए जानी जाती हैं।
नोरा फतेही अपने कमाल के डांस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वह डांस करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। फिल्में हो या म्यूजिक वीडियो नोरा हर बार धमाल मचा देती हैं। इस बार नोरा ने दीपिका पादुकोण के हिट गाने 'दीवानी मस्तानी' पर एक्सप्रेशंस देते हुए वीडियो शेयर किया है। नोरा आमतौर पर ग्लैमरस लुक में दिखती हैं लेकिन इस बार वह साड़ी-बिंदी में ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं।
'दीवानी' बनीं नोरा फतेही
नोरा का यह लुक चर्चा में है। उन्होंने व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है जिस पर हैवी वर्क किया है। इसके साथ नोरा ने हैवी ज्वैलरी भी पहनी है। लाल रंग की बिंदी और लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। नोरा सिर पर पल्लू रखे भी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मशहूर मेरे इश्क की कहानी हो गई।'
वीडियो हुआ वायरल
नोरा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अपने इस लुक के साथ नोरा ने फोटोशूट भी कराया है। उनके वीडियो पर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने लिखा- 'लुकिंग ब्यूटीफुल बेबी।' एक यूजर ने लिखा- 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।' एक अन्य ने कहा- 'हॉटनेस ओवरलोडेड।'
आने वाली फिल्में
नोरा जल्द ही फिल्म 'भुज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वह 'सत्यमेव जयते 2' में भी दिखेंगी।
Next Story





