अन्य

साइबर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Nov 2024 8:43 AM IST
साइबर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
x
नोएडा: नोएडा पुलिस साइबर क्राइम थाना ने पीड़ित को व्हाट्सअप पर जोड़कर यूट्यूब पर लाइक कर पैसे कमाने का झांसा देकर 16 लाख 49 हजार रुपए की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
साइबर पुलिस ने बताया है कि 5 नवंबर को थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर 16 लाख 49 हजार रुपए की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सेक्टर-35 नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया है कि पीड़ित ने 19 सितंबर को थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज करवाया था। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया गया और पीड़ित को यूट्यूब पर लाइक कर धन कमाने का झांसा देकर 16 लाख 49 हजार रुपए की ठगी की गई।
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों के खाते में ठगी की धनराशि ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बताया कि आरोपी ने अपने और साथी के खाते में धोखाधड़ी की गई धनराशि ट्रांसफर की थी। उसके बाद धनराशि को एटीएम के माध्यम से निकाला गया था। पुलिस ने इन आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पीड़ित को 2 लाख 65 हजार रुपये वापस कराए जा चुके हैं। साइबर सेल पुलिस ने आम लोगों को जागरूक करते हुए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। जिसके मुताबिक इन्वेस्टमेंट करने से पहले वेव साइट एवं एप की प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें। यदि संभव हो तो सदैव भारत सरकार अधिकृत तथा सेबी द्वारा निगरानी किए जाने वाले शेयर मार्केट में ही निवेश करें। सोशल मीडिया के जरिए रुपए कमाने के झांसे में नहीं आएं और किसी को भी रुपए ट्रांसफर नहीं करें। किसी समस्या के लिए साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story