अन्य
नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:20 AM IST

x
नोएडा: नोएडा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया । नोएडा सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल लूटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
बदमाशों के कब्जे से लूट के 11 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाश मुंबई से आकर नोएडा में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लूट के मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा का ध्यान रखें और अज्ञात लोगों से सावधान रहें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





