अन्य

नोएडा पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 July 2024 8:44 AM IST
नोएडा पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
x
नोएडा: नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूट और चोरी के 10 मोबाइल, 56 मोबाइल के फोल्डर और घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने दो बदमाश चतुरानंद पांडे, सुमित चौहान और लूट के मोबाइल फोन खरीदने वाले अभियुक्त अफाक हुसैन को गिरफ्तार किया। तीनों की गिरफ्तारी एचसीएल कंपनी के पास से हुई।
पुलिस ने बताया कि चतुरानंद पांडे और सुमित चौहान शातिर किस्म के अपराधी है। दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा और एनसीआर के सुनसान इलाकों से लोगों का मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन को टेक महिंद्रा के सामने से सेक्टर-60 से पैदल जा रहे व्यक्ति से छीना था। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस को आरोपियों ने यह भी बताया कि दोनों ने नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में कई लोगों से मोबाइल फोन छीने हैं। छीने गए मोबाइल फोन को खोड़ा कॉलोनी में आईशा मोबाइल नामक दुकान पर मौजूद अफाक हुसैन को बेचते थे। अफाक हुसैन ने बताया कि वह छीने गए मोबाइल फोन को सस्ते दामों में खरीदकर उनके पार्ट निकालकर दुकान पर सही होने आए दूसरे मोबाइल में डालकर अच्छा मुनाफा कमाता है।
पुलिस ने बताया कि चतुरानंद पांडे (23) संत कबीर नगर, जिला गोरखपुर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सुमित चौहान (23) गौतमबुद्ध नगर और अफाक हुसैन (19) खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story