अन्य
नोएडा पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया, 20 लाख का गांजा भी जब्त
jantaserishta.com
21 Feb 2025 8:52 AM IST

x
नोएडा: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने गांजे की बिक्री और तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक क्विंटल गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई दो सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष मंडल उर्फ पिंटू, जीत चौधरी, लल्लन मंडल और अनुज शामिल हैं। यह सभी अभियुक्त सेक्टर-82 भंगेल कट के पास से गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से बरामद गांजा एनसीआर में फुटकर बिक्री के लिए लाया गया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विशाखापट्टनम से सस्ते दामों में अच्छी क्वालिटी का गांजा लाकर एनसीआर में महंगे दामों पर बेचते थे। गांजा ट्रेन के माध्यम से लाया जाता था और एनसीआर के कम भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर उतारकर किराए की वाणिज्यिक गाड़ियों से वितरित किया जाता था।
तस्कर गांजे को नायलॉन की शीट में लपेटकर लाते थे, जिसे देखने पर किसी को शक नहीं होता था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है, जिनका उपयोग गांजा तस्करी में किया जाता था।
पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम को 15,000 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह गिरफ्तारी और बरामदगी नोएडा पुलिस की कड़ी निगरानी और तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





