अन्य
नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद
jantaserishta.com
13 July 2024 9:31 AM IST

x
नोएडा: नोएडा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध असलहा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूट का फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बीती देर रात थाना फेस-3 पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया।
लेकिन वे रुकने के बजाए होटल अंतारा के सामने से विपरीत दिशा में सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की ग्रीन बेल्ट के पास फिसलकर गिर गई। पुलिस को पीछे आता देख उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे (24) पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि, दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक चोरी की अपाचे बाइक, दो मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा खोखा व एक खाली खोखा बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे बुलंदशहर का रहने वाला है। अभी वह गाजियाबाद स्थित खोड़ा कालोनी में रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





