अन्य

नोएडा: एसी में शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

jantaserishta.com
8 Jun 2024 10:48 AM IST
नोएडा: एसी में शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
x
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर-113 स्थित एफएनजी रोड पर शुक्रवार देर रात एक कार में आग गई। आग से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई क्योंकि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग एसी में शॉट सर्किट होने की वजह से लगी।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात एफएनजी रोड पर आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि आग लगते ही कार चालक कूद गया। आग से कार पूरी तरह से जल गई। आग की वजह से एफएनजी पर यातायात को कुछ देर के लिए रोका गया। आग पर काबू पाने के बाद क्रेन की मदद से कार को सड़क के किनारे किया गया और यातायात फिर शुरू हो सका।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story