अन्य

नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय अनियमितता पर ईओडब्ल्यू से बिल्डर की जांच का किया आग्रह

jantaserishta.com
20 Feb 2025 8:35 AM IST
नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय अनियमितता पर ईओडब्ल्यू से बिल्डर की जांच का किया आग्रह
x
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से आग्रह किया है।
प्राधिकरण ने जानकारी दी कि जीएच-4 सेक्टर-78 में 61,594 वर्गमीटर क्षेत्रफल में से जीएच-4ए सेक्टर-78 में करीब 30,797 वर्गमीटर का सब डिवीजन 27 जुलाई 2010 को मेसर्स एसोटेक लिमिटेड के पक्ष में किया गया था। इसके बाद 12 अगस्त 2010 को लीज डीड की गई और 13 अगस्त 2010 को कब्जा दे दिया गया। कुछ किस्तों का भुगतान करने के बाद बिल्डर ने बाकी की राशि जमा नहीं की।
प्राधिकरण के अनुसार, बिल्डर पर करीब 88 करोड़ रुपए बकाया है। बकाए की वसूली के लिए प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई जवाब नहीं आया और न ही बकाया राशि जमा की गई। इस परियोजना के प्रमोटर संजीव श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, मदन प्रसाद श्रीवास्तव, मनेंद्र कुमार राय, मनोज श्रीवास्तव और राजीव राय ने परियोजना के फ्लैट्स को बेचकर तृतीय पक्ष को लाभ पहुंचाया।
इसके अलावा, उन्होंने प्राधिकरण में जमा किए गए पैसे को अन्य परियोजनाओं में डायवर्ट कर दिया, जिसके कारण प्राधिकरण को वित्तीय हानि हुई और खरीदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति के मद्देनजर प्राधिकरण ने ईओडब्ल्यू से संबंधित बिल्डर और प्रमोटर के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच करने की अपील की है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण कई बिल्डर्स के खिलाफ जांच के लिए अपनी आवेदन दे चुका है और बकाया राशि पर लगातार काम किया जा रहा है, जो भी बिल्डर बकाया राशि की जद में आते हैं, उनकी लिस्ट भी प्राधिकरण तैयार कर रहा है और उन पर भी आने वाले समय में कार्यवाही की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story