अन्य

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, 8 करोड़ की जमीन को कराया खाली

jantaserishta.com
3 April 2025 8:38 AM IST
नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, 8 करोड़ की जमीन को कराया खाली
x
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए बुधवार को सेक्टर-46 और 99 के सदर सराय इलाके में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 450 वर्ग मीटर भूमि से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपए आंकी गई है।
यह भूमि नोएडा मास्टर प्लान 2031 के तहत नियोजित क्षेत्र में आती है और इसे किसी भी तरह के अवैध निर्माण से मुक्त रखा जाना आवश्यक है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा था, वह पहले से ही नोएडा प्राधिकरण से अधिसूचित थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने यहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इस जमीन पर दीवारें खड़ी कर प्लॉटिंग की जा रही थी और यहां तक कि पक्के कमरे भी बना दिए गए थे। कुछ निर्माण पूरे हो चुके थे और कुछ निर्माणाधीन थे।
जब प्राधिकरण को अवैध निर्माण की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया। बुधवार दोपहर जेसीबी के साथ प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
प्राधिकरण के अनुसार, यह अवैध निर्माण खसरा नंबर 52 और 53 पर किया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने बिना देरी किए पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) ने इलाके का निरीक्षण किया था और अवैध निर्माण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जूनियर इंजीनियर की सेवा समाप्त कर दी और दो सर्किल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
नोएडा प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माणों पर नजर रख रहा है और समय-समय पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।
प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति कोई भी निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा और यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी या नियोजित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story