अन्य

नोएडा अथॉरिटी ने 10 बड़े बकायेदारों के यहां नोटिस किया चस्पा

jantaserishta.com
4 Aug 2024 8:35 AM IST
नोएडा अथॉरिटी ने 10 बड़े बकायेदारों के यहां नोटिस किया चस्पा
x
नोएडा: पानी का बिल जमा नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन लिया है और उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोएडा प्राधिकरण के जल सीवर विभाग ने शनिवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध कर उनकी संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण सीईओ डाॅ. लोकेश एम के आदेश पर हुई है।
प्राधिकरण के सीईओ ने 31 जुलाई को बैठक कर संबंधित अधिकारियों को बकाया वसूलने के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा था। सीईओ ने कहा था कि अगर बकाया जमा नहीं किया जाता है, तो लीज डीड की शर्त उल्लंघन के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसी के तहत शनिवार को बड़े बकायेदारों के यहां नोटिस चस्पा किया गया।
जल सीवर विभाग महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि इसमें पराग डेरी बी-219 फेज-2, एसडीएस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक्स सिटी डेवलपर प्रावइेट लिमिटेड, गवर्नमेंट एवं पब्लिक सेक्टर ईएमपी सीओ-ओपी, लाजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेएम हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, सेठी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालित कार्यालयों पर नोटिस चस्पा किया गया। जबकि पराग डेरी बी-219 फेज-2 व लाजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का जल कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया।
नोएडा प्राधिकरण ने सभी के यहां नोटिस चश्मा करने के साथ चेतावनी दी है कि अगर बकाया राशि नहीं जमा की गई, तो जल्द ही उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story