अन्य

नोएडा प्राधिकरण ने कंस्ट्रक्शन मलबा होने पर तीन कंपनियों पर 2.5 लाख का जुर्माना, जेई का रोका वेतन

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:30 AM IST
नोएडा प्राधिकरण ने कंस्ट्रक्शन मलबा होने पर तीन कंपनियों पर 2.5 लाख का जुर्माना, जेई का रोका वेतन
x
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने शहर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सीएंडडी वेस्ट मिलने पर तीन कंपनियों पर कुल ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही अवर अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान जीएम जन स्वास्थ्य एसपी सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल मौजूद रहे।
सेक्टर-11 में नेहरू युवा केंद्र के पास खाली भूखंड में काफी मात्रा में सीएंडडी वेस्ट एवं टूटी हुई टाइल मिली। एसीईओ ने गंदगी मिलने पर वेस्ट उठाने वाली एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना लगाया। उद्योग मार्ग एवं कोंडली के रास्ते पर सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर लायन सर्विस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
हौजरी कॉम्प्लेक्स औद्योगिक सेक्टर में भूखंड संख्या सी-09 के सामने खाली भूखंड में काफी मात्रा में प्राधिकरण के ठेकेदार ने मलबा डाला था। इस मामले में अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस सेक्टर की सफाई करने वाली एजेंसी ओयनेक्स मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इससे पहले एसीईओ ने उद्योग मार्ग पर सेक्टर-08 नर्सरी एवं कोहली धर्म कांटा के सामने कंस्ट्रक्शन वेस्ट पड़ा पाया। इसे साफ करने के लिए कहा गया। सेक्टर-67 में पानी की टंकी से आगे ग्रीन बेल्ट में काफी मात्रा में कूड़े का ढेर मिला। ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में सफाई के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा एफएनजी सेक्टर-122, 119 के साथ हिंडन पुस्ते के बीच खाली भूमि में पड़े कूड़े को हटाने के निर्देश दिए। सेक्टर-112 के बाह्य मार्ग पर सेंट्रल वर्ज के निर्माण गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story