अन्य

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने 25 सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

jantaserishta.com
16 Sept 2024 5:24 PM IST
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने 25 सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
x
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को 25 सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का निर्देश दिया। सीईओ ने कहा कि आरडब्ल्यूए बताए कि समस्याएं हल हुई या नहीं। इस दौरान 25 सेक्टर के आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने बैठक में सीवर, जल और सफाई समेत कई समस्याओं को रखा।
प्राधिकरण के मुताबिक आरडब्लूए की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को सेक्टर-36 स्थित सामुदायिक केंद्र में वर्क सर्किल 1 और 2 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर की आरडब्लूए और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, सतीश पाल, जीएम एसपी सिंह, आरपी सिंह, डीजीएम विजय रावल मौजूद रहे।
बैठक में करीब 25 सेक्टर के आरडब्लूए के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकांश प्रतिनिधियों ने सीवर की समस्या, सेक्टर में वेंडिंग जोन, सड़क पर अतिक्रमण, पेड़ों की छंटाई नहीं होने जैसी समस्याएं और बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग उठाई। सीईओ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नोएडा के कई सेक्टर से सीवर की शिकायतें मिल रही हैं। सीवर की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। नोएडा में पानी की आपूर्ति में टीडीएस की मात्रा अधिक है। टीडीएस को कम करने के लिए रेनीवेल और गंगाजल का मिश्रित पानी दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मिलकर आरडब्ल्यूए की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। सीईओ ने आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे अपने सेक्टर को साफ रखें और स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार सर्टिफिकेट प्राप्त करने में सहयोग करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story