अन्य

एनएमआरसी के राजस्व में 31 प्रतिशत व सवारियों में दस हजार प्रतिदिन की वृद्धि

jantaserishta.com
31 July 2024 8:43 AM IST
एनएमआरसी के राजस्व में 31 प्रतिशत व सवारियों में दस हजार प्रतिदिन की वृद्धि
x
नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। एनएमआरसी में प्रतिदिन के राजस्व और यात्रियों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। जिसके चलते एनएमआरसी का लाभ बढ़ा है। यह साफतौर से जाहिर करता है कि लोगों ने अब नोएडा मेट्रो को अपना नया विकल्प बनाना शुरू कर दिया है।
एनएमआरसी की 41वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता जयदीप, अध्यक्ष (एनएमआरसी) और ओएसडी (यूटी) और पदेन जेएस, एमओएचयूए, भारत सरकार ने की और इसमें लोकेश एम, एमडी/एनएमआरसी और सीईओ नोएडा अथॉरिटी और एनएमआरसी के अन्य बोर्ड सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में एनएमआरसी के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
बोर्ड बैठक के दौरान वित्तीय विवरण 2023-24 एवं उस पर वैधानिक रिपोर्ट का अनुमोदन हुआ। इसके साथ ही इस बैठक में यह जानकारी साझा की गई कि 2022-23 की तुलना में 2023-24 में कुल राजस्व (किराया बॉक्स और गैर किराया बॉक्स) में लगभग 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका कारण 2022-23 में औसत दैनिक सवारियों की संख्या 36,400 से बढ़कर 2023-24 में 47,427 हो गई है। इसके अलावा भी मेट्रो के राजस्व में वृद्धि हुई है।
इन आंकड़ों से यह साफ जाहिर होता है कि अब नोएडा और आसपास के इलाके के लोग नोएडा मेट्रो को अपना नया साधन बनाते जा रहे हैं और जाम एवं गर्मी से बचने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं। खासतौर से युवाओं के लिए नोएडा मेट्रो एक ट्रांसपोर्ट का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। इसके साथ-साथ नोएडा मेट्रो के स्टेशन पर खाने-पीने की तमाम सुविधाएं भी युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story