अन्य
शराबबंदी लागू कर नीतीश कुमार ने महिलाओं की समस्या दूर की : दिलीप कुमार जायसवाल
jantaserishta.com
1 Dec 2024 8:47 AM IST

x
पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'महिला संवाद यात्रा' पर निकल रहे हैं।
दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि साल 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसमें पंचायती राज और नगर निगमों जैसे स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देना शामिल है। आज, महिलाएं पंचायतों की मुखिया, वार्ड सदस्य और नगर पार्षद के रूप में स्थानीय शासन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। यह सब सीएम नीतीश कुमार के प्रयासों की बदौलत है। जीविका दीदी के मॉडल को देश ने सराहा है। जीविका दीदी को लेकर आजीविका योजना चलाई जा रही है। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। लड़कियां घर से निकलकर स्कूल जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य महिलाओं को और अधिक सम्मान देना है क्योंकि आधी आबादी को भी जीने का बराबर का हक है।
भाजपा नेता ने कहा, "सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी करके महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी दूर कर दी। शराबबंदी से पहले घरों में शराब को लेकर मारपीट होती थी। महिलाओं ने शराबबंदी के फैसले का समर्थन किया।
आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान न भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह इस फैसले का समर्थन करते हैं। दुनिया में कहीं भी कोई भी खेल आयोजन हो, उसमें शामिल देशों के बीच परस्पर सम्मान होना चाहिए।
बीसीसीआई ने पाकिस्तान में सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा है कि वहां खेलने के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





