अन्य
विशेष राज्य के दर्जे से केंद्र के इनकार पर इस्तीफा दें नीतीश कुमार : बिहार कांग्रेस
jantaserishta.com
23 July 2024 8:49 AM IST

x
पटना: बिहार को मौजूदा प्रावधानों में विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र सरकार के इनकार किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्र की एनडीए सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें और एनडीए सरकार से भी जदयू समर्थन वापस ले।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ इसलिए गए थे कि जब डबल इंजन की सरकार बनेगी तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त होगा और राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। सदन में सरकार द्वारा विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से इनकार किए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोचना है कि क्या वे केंद्र की एनडीए सरकार से समर्थन वापस लेंगे या बिहार के नौ बार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे।
उन्होंने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक लोभ में कब तक सत्ता के लिए भाजपा और एनडीए का साथ देकर बिहार के विकास की गति को अवरुद्ध करते रहेंगे। समय रहते उन्हें एक स्वस्थ और विकासवादी राजनीतिक विकल्प की तलाश करनी चाहिए, जिससे राज्य का चहुंमुखी विकास संभव हो सके और बिहार का पिछड़ापन दूर हो सके।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने की हिम्मत दिखानी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





