अन्य

नीतीश सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेके: राजद

jantaserishta.com
16 Jun 2024 3:20 PM IST
नीतीश सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेके: राजद
x
पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। वहीं, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार-शासन में बैठे लोग मस्त हैं, इनका पुलिस प्रशासन-शासन तंत्र पस्त है। ऐसे में यह लोग तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव बिहार में आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाते हैं, तो सरकार में बैठे लोग मजाक उड़ा रहे हैं। अपराध पर लगाम लगाने के बदले लोग मजाक बना रहे हैं। इससे यही साबित होता है कि इन लोगों ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। इन्होंने मान लिया है कि अपराध पर हम लोग लगाम नहीं लगा सकते।
राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर से कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार में बवाल मचा हुआ है। हत्या की हालिया घटनाओं को गिनाते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यादव समुदाय के लोगों की हत्या की जा रही है।
उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। यादव समुदाय के लोगों की हत्या की जा रही है। यह सिर्फ एक जगह नहीं है, बल्कि पूरे बिहार में अपराध कई गुना बढ़ गया है। सरकार ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story