भारत
नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से हुए दिल्ली रवाना, हलचल तेज
jantaserishta.com
5 Jun 2024 12:29 PM IST

x
पटना: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद प्रारंभ हो गयी है। इस बीच, दिल्ली में दोनों गठबंधनों की बुधवार को बैठक हो रही है। ऐसे में जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के नेता तेजस्वी यादव एक ही हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हुए। हवाई जहाज में बैठे इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नीतीश आगे, जबकि उनके पीछे की सीट पर तेजस्वी बैठे हैं।
हवाई जहाज में बैठने से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में मोदी फैक्टर खत्म हो गया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक कयासों का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि कहीं फ्लाइट में ही नीतीश और तेजस्वी कोई बड़ा खेल न कर दें। जदयू के नेता के.सी. त्यागी ने मंगलवार को ही साफ कर दिया कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगी।
इसी फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ साथ लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और उनकी पार्टी के तमाम नवनिर्वाचित सांसद भी मौजूद हैं। चिराग ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी भाजपा के साथ है।
उल्लेखनीय है कि एनडीए में शामिल जदयू पहली बार भाजपा से कम सीटों पर चुनाव ल ड़ीथी। भाजपा इस चुनाव में 17 सीटों पर जबकि जदयू 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लोजपा (रामविलास) को पांच तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट मिली थी। भाजपा और जदयू ने 12-12 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि लोजपा (रामविलास) पांच तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सीट पर विजयी हुई है।
देख रहे हो ना बिनोद 🤩 pic.twitter.com/0MXOTD25OH
— Anuradha Tanwar (@anuradhatanwar1) June 5, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





