अन्य

नितेश राणे को नफरत का कोई नया कैबिनेट दे देना चाहिए : अबू आजमी

jantaserishta.com
31 Dec 2024 8:37 AM IST
नितेश राणे को नफरत का कोई नया कैबिनेट दे देना चाहिए : अबू आजमी
x
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा केरल को "मिनी पाकिस्तान" कहना है और "आतंकवादियों के वोट के कारण" राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वहां से जीतने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "उनको नफरत करने वाला कोई नया कैबिनेट दे देना चाहिए।"
सपा प्रवक्ता अबू आजमी ने आईएएनएस से कहा, "नितेश राणे बहुत छोटे आदमी हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनको नफरत की बात करने वाले मंत्री टाइप का कोई कैबिनेट बनाकर दे दें। उनका पोर्टफोलियो नफरत वाला होना चाहिए। उस आदमी पर कोई रोक-टोक नहीं है, जो चाहता है बोल देता है। केरल को आतंकवादी स्टेट कहना गलत है। मुझे खुशी है कि वह एक सेक्युलर राज्य है, जो नफरत वाले लोगों को अपने यहां पनपने नहीं दे रहा है।
राहुल गांधी पहले भी चुनकर संसद जा चुके हैं। राहुल गांधी की मां, पिता और दादी सभी ने देश के लिए कुर्बानी दिया है। राजीव गांधी की हत्या होने के बाद भी राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी बराबर संघर्ष कर रही हैं। राहुल गांधी का परिवार देश के लिए संघर्ष कर रहा है, इसके लिए उनको सैल्यूट करना चाहिए।
महाराष्ट्र के भीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले को लेकर अबू आजमी ने कहा, "महाराष्ट्र में इस तरह से लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह खराब होगी और आप कह रहे हैं कि प्रदेश को चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने वाले हैं, तो यह गलत है। इस मामले में एसआईटी को निष्पक्ष और साफ-सुथरे तरीके से जांच करनी चाहिए। जो लोग भी इसमें शामिल हों, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। बाकी देशों में ऐसी घटनाएं क्यों नहीं होती हैं?"
बिहार में बीपीएससी के री-एग्जाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर रविवार को हुए लाठीचार्ज की सपा नेता अबू आजमी ने निंदा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story