अन्य
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में एनडीए के नौ उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस की प्रज्ञा सातव भी विजयी
jantaserishta.com
13 July 2024 8:39 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे थे और सभी ने जीत दर्ज किया है।
वहीं शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भाजपा की पंकजा मुंडे, परिणय फुके, अमित गोरखे और योगेश तिलेकर, सदा भाऊ खोत ने जीत हासिल की है। वहीं अजित पवार की पार्टी के राजेश विटेकर और शिवाजीराव गर्जे ने भी चुनाव जीत लिया है। जबकि शिंदे की शिवसेना के भावना गवली और कृपाल तुमाने ने जीत हासिल की है।
महाविकास आघाड़ी ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसमें से कांग्रेस की प्रज्ञा सातव ने जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव में सभी 274 विधायकों ने मतदान किया। राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन के 11 सदस्य 27 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन्हीं रिक्तियों को भरने के लिए यह चुनाव हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





