अन्य

रूस में पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 70 लोग घायल

jantaserishta.com
27 Jun 2024 8:51 AM IST
रूस में पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 70 लोग घायल
x
मॉस्को: रूस के उत्तर-पश्चिमी कोमी क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी आरआईए ने रूस की सरकारी रेलरोड कंपनी के हवाले से बताया कि बुधवार को ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 70 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
आपातकालीन सेवाएं और मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारी बारिश दुर्घटना का संभावित प्रमुख कारण हो सकती है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। ट्रेन में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार को इंटा शहर के पास हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story