अन्य

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने नाव दुर्घटना में 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की

jantaserishta.com
5 Oct 2024 8:58 AM IST
नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने नाव दुर्घटना में 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की
x
अबुजा: नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता ने बताया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने के बाद कम से कम 25 शव बरामद किए गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति के वरिष्ठ प्रवक्ता बायो ओनानुगा ने टीनुबू की ओर से जारी एक बयान में कहा कि, मंगलवार रात मोकवा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में जेबा बांध के ऊपर नाइजर नदी पर ओवरलोडेड लकड़ी की नाव के पलट जाने के बाद 150 से अधिक लोगों को बचा लिया गया।
स्थानीय अधिकारियों ने पहले जारी एक अलग बयान में कहा कि जब यह दुर्घटना हुई, तब पीड़ित नाइजर में एक अन्य समुदाय के धार्मिक समारोह से लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि नाव पर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे। दुर्घटना का सही कारण अभी भी जांच के दायरे में है।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए टीनुबू ने राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (एनआईडब्ल्यूए) को नाइजर और देश भर में नाव दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं की जांच करने और इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए तौर-तरीके तैयार करने का आदेश दिया है।
नाइजीरियाई नेता ने एनआईडब्ल्यूए को अंतर्देशीय जल की निगरानी का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और रात्रि नौकायन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले नाव संचालकों पर मुकदमा चलाया जा सके।
नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं, जो अक्सर अधिक भार, प्रतिकूल मौसम और परिचालन संबंधी गलतियों के कारण होती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story