अन्य
सीमा पार हथियार तस्करी मामले में मिजोरम में एनआईए की छापेमारी, तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Dec 2024 8:22 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार तस्करी के मामले में शुक्रवार को मिजोरम में छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
एनआईए ने शनिवार को बताया कि मिजोरम में छह स्थानों पर व्यापक तलाशी के बाद आरोपी लालरिंचुंगा, वनलालडेलोवा और लालमुआनपुइया की गिरफ्तारी हुई। तीनों का संबंध पिछले साल दर्ज इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों और संदिग्धों से पाया गया। वे विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल थे।
मम्मिट, सेरचिप और आइजोल जिलों में जिन स्थानों पर छापेमारी की गई उनमें एक गनहाउस भी शामिल था। एनआईए की चल रही जांच के तहत की गई तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, हथियार निर्माण उपकरण और औजार, डिजिटल डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गईं। एजेंसी ने 26 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में आईपीसी, यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
एनआईए ने इस मामले की जांच इस इनपुट के आधार पर शुरू की थी कि मिजोरम स्थित कुछ संस्थाएं अवैध कारोबार में लिप्त हैं और देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक आदि की तस्करी में शामिल एक सिंडिकेट चला रही हैं। मामले में इससे पहले जुलाई में आरोपी लालंगईहावमा और नवंबर में सोलोमोना उर्फ हमिंगा उर्फ लालमिथंगा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
एजेंसी मिजोरम और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





