अन्य
टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर छह घंटे तक की रेड
jantaserishta.com
19 Jun 2024 2:29 PM IST

x
रांची: एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में बुधवार को झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले के तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए गए।
अमन साहू पलामू जेल में बंद है, लेकिन उसका टेरर नेटवर्क झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। हाल के महीनों में उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच के दौरान यह बात भी सामने आ चुकी है कि उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं।
अमन रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव का रहने वाला है। इसके अलावा रांची के कांके थाना क्षेत्र के बुकरू और हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में भी उसने ठिकाने बना रखे हैं। एनआईए की अलग-अलग टीम ने बुधवार सुबह पांच बजे तीनों ठिकानों पर एक साथ रेड डाली। दोपहर करीब 12.30 बजे छापेमारी खत्म होने के बाद टीम निकल गईं।
अमन साहू के गुर्गे झारखंड के हजारीबाग, चतरा, लातेहार, रामगढ़ और पलामू के कोयला क्षेत्रों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के ठेकेदारों और कारोबारियों से लगातार रंगदारी वसूलते रहे हैं। गिरोह ने हत्या की एक दर्जन से भी ज्यादा घटनाएं अंजाम दी है।
पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कोयला कारोबारी और रोड कांट्रैक्टर की हत्या करने पहुंचे अमन साहू गैंग के चार शूटर को 26 मई को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में रायपुर कोर्ट ने अमन साहू से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट को मंजूरी दी है। उसे जल्द ही पलामू जेल से रायपुर ले जाया जाएगा। इसके पहले रायपुर और कोरबा में दो कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर फायरिंग में भी अमन साहू के गुर्गों का नाम सामने आया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





