अन्य

एनआईए ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में गैंगस्टर हैप्पी पासिया पर 5 लाख रुपये का इनाम किया घोषित

jantaserishta.com
10 Jan 2025 8:08 AM IST
एनआईए ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में गैंगस्टर हैप्पी पासिया पर 5 लाख रुपये का इनाम किया घोषित
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ में हाल ही में हुए एक घर पर हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के खिलाफ 5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया फरार है।
हैप्पी पासिया पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला तहसील का निवासी है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में हुए 10 अक्टूबर 2024 को हैंड ग्रेनेड हमले में आरोपी है। वह इस हमले के बाद से ही फरार है। एनआईए द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। यह मामला यूए (पी) अधिनियम की धारा 13 और 16, बीएनएस की धारा 109, 351(2), 333 और 61, तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत दर्ज किया गया था।
एनआईए ने बताया कि यदि किसी को हैप्पी पासिया के बारे में कोई जानकारी है, तो वह सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
बता दें कि पिछले साल चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक कोठी पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमले में दो युवक, रोहन और विशाल मसीह हैंड ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए थे। अमेरिका में रहने वाले आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story