अन्य
डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, एनएसयूआई सदस्यों से मिले राहुल गांधी और कन्हैया कुमार
jantaserishta.com
28 Nov 2024 8:27 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) पर सात साल बाद कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कब्जा जमाया है। संयुक्त सचिव के पद पर भी एनएसयूआई को जीत मिली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कन्हैया कुमार ने बुधवार को डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और एनएसयूआई के कुछ अन्य सदस्यों से मुलाकात की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान एनएसयूआई की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में एनएसयूआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और डूसू टीम के कुछ अन्य सदस्यों से मुलाकात की जानकारी दी।
राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट में कहा, "आज एनएसयूआई के साथियों से मुलाकात की। डूसू चुनाव में जीत के लिए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" उन्होंने मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।
डूसू में सात साल बाद एनएसयूआई का अध्यक्ष बना है। विधि संकाय के छात्र रौनक खत्री अध्यक्ष और बौद्ध अध्ययन केंद्र के लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव बने हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विधि संकाय के भानु प्रताप उपाध्यक्ष और लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा मित्रविंदा कर्णवाल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की है। इससे पहले साल 2017 में एनएसयूआई ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद जीता था। डूसू के चुनाव सितंबर के अंत में हुए थे। लगभग दो महीने बाद 25 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





