अन्य

स्लो ओवर रेट के कारण न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम पर जुर्माना

jantaserishta.com
24 Sept 2024 8:54 AM IST
स्लो ओवर रेट के कारण न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम पर जुर्माना
x
मैके: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को न्यूजीलैंड की महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
ऑस्ट्रेलिया ने मैके में पहला टी20 मैच पांच विकेट से जीता और दूसरा मैच भी उसी मैदान पर 29 रन से जीता। न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में समय पर ओवर पूरे नहीं किए।
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने गलती मान ली है और सजा स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।
आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, जो धीमी ओवर गति अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा तय समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
मैदानी अंपायर एंड्रयू क्रोजियर और ट्रॉय पेनमैन, तीसरे अंपायर बेन टेलर और चौथे अंपायर डेरिल ब्रिघम ने आरोप तय किए और मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड की टीम द्वारा निर्धारित लक्ष्य से एक ओवर कम पाए जाने पर जुर्माना लगाया।
सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद टीम 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए यूएई रवाना होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story