अन्य

नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

jantaserishta.com
17 Jun 2024 4:49 PM IST
नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
x
ग्रॉस आइलेट: टी 20 विश्व कप में श्रीलंका के हाथों 83 रन की हार के साथ नीदरलैंड्स का अभियान समाप्त होने के कुछ देर बाद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान में यह जानकारी दी। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 1988 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में जन्मे थे। उन्होंने नीदरलैंड्स के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 35 साल की उम्र में 2023 में किया था। वह 2008 में पुरुष अंडर 19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे जहां उन्होंने जोंटी रोड्स शैली में युवा विराट कोहली का बेहतरीन अंदाज में कैच लपका था।
उस टूर्नामेंट के बाद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 2008/09 से 2015/16 तक केप कोबरास का और वेस्टर्न प्रोविंस (2009/10 से 2016/17 तक ) का दक्षिण अफ्रीका घरेलू सर्किट में तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया था।
जब नीदरलैंड्स ने भारत में पिछले वर्ष वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था तब साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट का चयन किया गया था। वह टूर्नामेंट में टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने आठ पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 300 रन जुटाए।
मौजूदा टी 20 विश्व कप में साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने चार पारियों में 98 रन बनाये और नीदरलैंड्स के शीर्ष स्कोरर रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story