अन्य

भतीजे विनय आनंद ने कहा- बजरंग बली की कृपा से बचे गोविंदा, सीएम एकनाथ शिंदे ने भी किया फोन

jantaserishta.com
1 Oct 2024 2:09 PM IST
भतीजे विनय आनंद ने कहा- बजरंग बली की कृपा से बचे गोविंदा, सीएम एकनाथ शिंदे ने भी किया फोन
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के भतीजे विनय आनंद ने गोविंदा की तबीयत पर ताजा अपडेट दी। उन्होंने बताया कि गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं और उनकी तबीयत काफी बेहतर है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। यह गोली उनके पैर में लगी थी जिससे वह घायल हो गए थे।
गोविंदा को गोली लगने के बाद सीआरआईटीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में हैं। विनय आनंद ने बताया, गोविंदा अब बहुत बेहतर हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि बजरंग बली ने उनको बचा लिया है। यह घटना और खराब हो सकती थी और गोली उनके शरीर में कहीं भी लग सकती थी। फिलहाल वह आईसीयू में ही हैं। लेकिन वह अब काफी बेहतर हैं। वह मुझे हंसते हुए मिले थे। आप लोग बिल्कुल निराश न हों।
रिवॉल्वर से ऐसे गोली चलने के कारणों के बारे में बात करते हुए विनय ने कहा कि उनको इस घटना की जानकारी नहीं है। यह लापरवाही का मामला है या उस समय क्या हुआ था, इस पर गोविंद ही बयान देंगे। विनय ने कहा, इस घटना पर खुद गोविंदा बयान देंगे। उसके बाद पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि क्या हुआ था। उनकी वह रिवॉल्वर काफी सालों से उनके साथ थी। यह घटना अप्रत्याशित थी। उनकी तबीयत को लेकर हजारों फोन मेरे पास आए हैं।
विनय आनंद ने बताया कि गोली लगने की खबर सुनने के बाद के बाद वह बिल्कुल डर गए थे और उनकी भी तबियत बिगड़ गई थी। लेकिन बाद में गोविंदा उनको हंसते हुए मिले। हालांकि उनके पैर मे गहरी चोट आई है।
इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गोविंदा का हालचाल जानने के लिए उनसे फोन पर बातचीत की और उनकी अच्छी रिकवरी के लिए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल को गोविंदा की देखभाल सर्वोत्तम तरीके से करने के लिए निर्देश भी दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story