अन्य

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले नीट के छात्र, कहा न्याय का मिला भरोसा

jantaserishta.com
14 Jun 2024 5:01 PM IST
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले नीट के छात्र, कहा न्याय का मिला भरोसा
x
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद शास्त्री भवन से निकले छात्रों ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को सुप्रीम कोर्ट देखेगा। उन्होंने कहा कि जिसकी गलती पकड़ी जाएगी, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा, हम सब मानेंगे क्योंकि हम लोग सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं हैं।
छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री से कहा कि धांधली हुई है, गोधरा और बिहार से पेपर लीक हुआ है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम इस मामले में कड़ा से कड़ा एक्शन लेंगे। उन्होंने माना कि कई सेंटर पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि आपको न्याय मिलेगा।
ज्ञापन में हमने नीट फिर से कराने और सीबीआई जांच की मांग उठाई। हमने मेडिकल एंट्रेंस की फीस को कम करने की भी गुजारिश की। धर्मेंद्र प्रधान ने हम लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि रीनीट और सीबीआई जांच पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया तो हम दोबारा परीक्षा आयोजित कराएंगे, नहीं कहेगा तो नहीं कराएंगे।
वहीं एक छात्र का कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ने कहा है कि 41 पिटीशन कोर्ट में सबमिट हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला लेगा, हम उस फैसले पर कायम रहेंगे। अगर सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच के लिए कहेगा तो सरकार सीबीआई जांच का फैसला लेगी। सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और जो सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा, सरकार उसका विरोध नहीं करेगी। क्या सच है क्या गलत, ये फैसला कोर्ट को करने दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story