अन्य

नीट पेपर लीक मामला: पटना में आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय पहुंची सीबीआई की टीम

jantaserishta.com
24 Jun 2024 2:19 PM IST
नीट पेपर लीक मामला: पटना में आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय पहुंची सीबीआई की टीम
x
पटना: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम सोमवार को नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के कार्यालय पहुंची। कहा जा रहा है कि सीबीआई पेपर लीक से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत ले रही है। सीबीआई से पहले ईओयू ही पूरे मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में ईओयू की टीम बिहार और झारखंड से 18 लोगों को गिरफ्तार और कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।
ईओयू के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम सभी दस्तावेज और सबूत ले रही है, जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसमें जले प्रश्न पत्र के टुकड़े, मोबाइल फोन, लोगों के बयान, लैपटॉप सहित कई चीजें हैं।
सीबीआई के अधिकारी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर पूछताछ के लिए दिल्ली भी ले जा सकती है। 5 मई को जूनियर इंजीनियर सिकंदर यादवेंदु की गिरफ्तारी के बाद नीट प्रश्नपत्र लीक मामले का खुलासा हुआ था। सिकंदर बिहार से पहले झारखंड की राजधानी रांची में रहता था। अभी तक की जांच से यह बात सामने आई है कि झारखंड से ही प्रश्नपत्र बिहार पहुंचा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story