अन्य
पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज ने जीता गोल्ड, सीएम नायब सैनी ने दी बधाई
jantaserishta.com
19 Jun 2024 1:40 PM IST

x
नई दिल्ली: जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में यह सफलता हासिल की है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी है।
टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित पावो नूरमी गेम्स में जेवलिन में यह जीत हासिल की। उन्होंने 85.97 थ्रो कर पहला स्थान प्राप्त किया।
नीरज ने इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी फॉर्म को लेकर अच्छे संकेत दे दिए हैं। इस खास मौके पर सीएम नायब सैनी ने उन्हें बधाई दी है।
सीएम ने कहा, "नीरज चोपड़ा को बधाई, वो देश का सम्मान लगातार बढ़ा रहे हैं। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उनकी इस जीत से पूरा देश खुश है, वो आगे भी इसी तरह देश के लिए मेडल जीतते रहें।"
चोट के बाद वापसी कर रहे नीरज का इस इवेंट में बेस्ट थ्रो 85.97 मीटर का रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने यह दूरी हासिल की। पहले प्रयास में 83.62 का बेस्ट थ्रो नीरज ने ही मारा था। लेकिन दूसरे प्रयास में फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने जेवलिन को 83.96 मीटर दूर फेंक दिया। तीसरे प्रयास में नीरज ने जो बढ़त बनाई वो अंत तक कायम रही।
अगले महीने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलिंपिक गेम्स का आयोजन होगा, जिससे पहले नीरज की शानदार वापसी ने आगामी पेरिस ओलंपिक को लेकर उनकी मजबूत तैयारियों की गवाही दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





